शहीद दिलीप बेदिया का शहादत दिवस मनाया गया

On: April 5, 2024 2:28 AM

---Advertisement---
दिनेश बनर्जी
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गेड़ेवीर में गुरुवार के दिन शहीद दिलीप बेदिया के शहादत दिवस के अवसर पर अकादमी के द्वारा पूर्व में 31 मार्च को आयोजित मैराथन दौड़ तथा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को शहादत दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि झामुमो के रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद वेदिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने शहीद दिलीप बेदिया के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चाप उन्होंने शहीद दिलीप बेदिया के जीवनी पर भी प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता लखीचरण मुंडा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शहीद दिलीप बेदिया अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए काफी संघर्ष किया और देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों को साकार करना हम लोगों का दायित्व है। समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना हम सभी लोगों का कर्तव्य है क्योंकि बच्चे शिक्षा प्राप्त करके ही समाज और देश की सेवा कर सकेंगे। सभा का समापन मनोज भोक्ता ने किया। मौके पर कीनुराम बेदिया, गुनेश्वर बेदिया, मुखिया हरिपदो माझी,उप मुखिया दिनेश बेदिया, पूर्व उप मुखिया लखीराम बेदिया, पंसस नीति देवी, ज्योति प्रसाद साहू, जयद्रथ बेदिया, नेहरू बेदिया, गुहीराम मांझी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।