---Advertisement---

लक्ष्मीनगर में लोगों की गंदगी की शिकायत पर विधायक सरयू ने किया निरीक्षण,JNAC को दी चेतावनी

On: April 27, 2024 11:46 AM
---Advertisement---

3 दिन के अंदर कचरा साफ नहीं हुआ तो JNAC गेट के समक्ष कूड़ा फेंका जाएगा

जमशेदपुर :लक्ष्मीनगर विधायक सरयू राय ने लोगों की शिकायत के आधार पर लक्ष्मीनगर इलाके का औचक निरीक्षण किया। माननीय विधायक सरयू राय जी ने लक्ष्मीनगर,प्रेमनगर,बजरंगीबगान, झगरुबगान मे सफाई को लेकर एकाएक क्षेत्र का दौरा किया और पाया ठीकेदार के द्वारा सफाई का काम नही हो रहा था। क्षेत्र मे गंदगी का भंडार पाया , सभी नाला गंदगी से भरा हुआ था ।


विधायक जी ने (जे.एन.ऐ.सी) अधिकारी को चेतावनी दी कि 2-3 दिन के भीतर सफाई व्यवस्था ठीक नही हुआ तो कचड़ा (जे.एन.ऐ.सी) के गेट के सामने फेंक दिया जाएगा।


विधायक सरयू राय ने कहा की स्थानीय से जानकारी मिली है की क्षेत्र के साफ सफाई का ठेकेदार मंत्री बना गुप्ता के करीबी हैं और उसी का रौब वह इलाके में दिखता है और साफ सफाई नहीं करता है उन्होंने कहा की दो दिन के अंदर अगर साफ सफाई नहीं होती है तो सारा कचरा उठाकर अक्षेस विभाग के गेट में डंप कर दिया जाएगा।

क्षेत्र भ्रमण मे मुख्य रुप से अमित शर्मा ,विनोद राय,नवीन कुमार,समारु ,पाण्डे ,जेपी जी,

विनोद यादव,करनदीप सिंह,कृष्णा एवं आम जनमानस ने खुलकर साफ – सफाई को लेकर जे.एन.ऐ.सी ठेकेदार का विरोध किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में