Amit Shah Fake Video Row: दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एडिटेड वीडियो वायरल मामले में पहली गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने मामले में अरुण रेड्डी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अरुण रेड्डी स्पिरिट ऑफ कांग्रेस (spirit of congress) नाम से ट्विटर एकाउंट चला रहा था।
जानकारी के मुताबिक अरुण रेड्डी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सोशल मीडिया नेशनल कॉर्डिनेटर है। बताया जा रहा है कि रेड्डी पर अपने मोबाइल से सबूत मिटाने का भी आरोप है। उसके मोबाइल फोन को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। अरुण रेड्डी की गिरफ्तार दिल्ली से ही हुई है और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।