

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र यादवपुर उत्क्रमित हाई स्कूल की इंटर की छात्रा का शव निर्माणाधीन फैक्ट्री के पास मिला जबकि इंटर का छात्र गंभीर अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की धारदार हथियार से गला रेट कर हत्या का प्रयास किया गया और युवती की मौत हो गई है जबकि युवा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज एफएनएमसीएच धनबाद में चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में लग गई है।
बताया जा रहा है कि छात्र और छात्र अलग-अलग जाति के हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी शंकर कामती भी मौके पर पहुंचे उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि बहुत ही गंभीर घटना सामने आई है।पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




