खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

भोजपुरी ब्राह्मण संघ ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती मनाई

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर :भोजपुरी ब्राहमण संघ के द्वारा 10 मई को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम की जयंती जन्मोत्सव संघ के अभिभावक आदरणीय डा० हरि प्रसाद शुक्ला के परसुडीह स्थित आवास पर मनाई गई। इस दौरान भोजपुरी ब्राहमण संघ के सचिव आदरणीय मंगल देव शुक्ला समेत संघ के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

भगवान श्री परशुराम जी को सभी से पुष्प अर्पित किया एवं सम्मानित सदस्य कन्हैया पाण्डेय जी ने परशुरामजी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होने कहा कि समाज को श्री परशुराम के जीवन से प्ररेणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

भगवान श्रीपरशुराम महान तपस्वी त्याग पराक्रम एवं शौर्य के प्रतीक थे।

जब सृष्टि पर अत्याचार अध‌र्म बढ़ने लगा तो उन्होने अपने तपोबल पराक्रम से उसे समाप्त कर धर्म की स्थापना किया था।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के सम्मानित सदस्य आदरणीय श्री विनोद पाण्डेय जी, शशि मिश्रा, रास बिहारी चौबे, कन्हैया पाण्डेय योगानन्द मिश्रा, विद्याभूषण उपाध्याय उमेश दत्त पाठक, उमेश त्रिपाठी, उत्तम मिश्रा, विनोद चौने नन्द जी पाण्डेय समेत कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।