---Advertisement---

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दर्ज कराया अपना बयान

On: May 16, 2024 4:57 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम उनके आवास से चार घंटे से भी ज्यादा समय रुकने के बाद निकली।

इसकी पुष्टि स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की है। एक्स पर उन्होंने लिखा “मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने कैरेक्टर असैसिनेशन करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।”

गौरतलब है कि 13 मई को स्वाति मालीवाल जब सीएम आवास पर पहुंची थीं तो कथित तौर पर उनके साथ मुख्यमंत्री के निजी सहायक विभव कुमार ने अभद्रता की। इसके बाद स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस थाने पहुंची थीं। वहां पर उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये घटना निंदनीय है और इस मामले में सीएम कार्रवाई करेंगे।

उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को तलब किया है। शुक्रवार (17 मई) को इस मामले में एनसीडब्ल्यू सुनवाई करेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें