---Advertisement---

हेलीकॉप्टर क्रैश: ईरानी राष्ट्रपति विदेश मंत्री समेत 9 की मौत, हादसा या साजिश! पीएम मोदी ने जताया दुख

On: May 20, 2024 9:02 AM
---Advertisement---

ईरान के एक नेता ने कहा साजिश हुई तो मिडिल ईस्ट का नक्शा बदल देंगे

एजेंसी:ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। उनके साथ-साथ विदेश मंत्री समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी 9 लोगों की भी जान चली गई है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सभी नौ लोगों की मौत हो गई है और हेलिकॉप्टर का मलबा भी मिल गया। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति रईसी की मौत पर दुख प्रकट किया है और उन्होंने क्या कहा देखें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक जताया. इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को क्रैश हो गया था. इसमें उनका निधन हो गया.पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट X पर लिखा, इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रायसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.

दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया था. इसके बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. सोमवार को ईरान की ओर से राष्ट्रपति रईसी समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की गई. इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पर गहरी चिंता जाहिर की थी. पीएम मोदी ने कहा था, संकट की इस घड़ी में भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी बेल्ल 212 हेलीकॉप्टर (अमेरिका का) में सवार थे. उनके साथ एयरक्राफ्ट में विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियान और सात अन्य लोग थे. हेलीकॉप्टर के पीछे खराब मौसम को भी बड़ी वजह माना जा रहा है.

https://x.com/narendramodi/status/1792418659803038064?s=08

यह हादसा तब हुआ, जब राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। तभी हेलिकॉप्टर के हार्ड लैंडिंग की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई।

इधर दूसरी ओर हेज़बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के बेटे हादी नसरल्लाह ने Israel को धमकी दी की अगर राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के helicopter crash में Israel का हाथ आया तो वो दुनिया का नक्शा बदल देंगे ….!!

मीडिया में खबर यह भी आ रही है कि ईरान परमाणु बम बनाने के और और एक देश को देने के लिए तैयार था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now