---Advertisement---

ग्रीष्मावकाश में छात्रों के लिए पहली बार शहर में खो खो खेल कौशल प्रशिक्षण शुरू

On: May 20, 2024 12:35 PM
---Advertisement---

जानी-मानी समाज सेविका रानी गुप्ता ने किया उद्घाटन

30 में तक चलेगा यह शिविर

अंतिम दिन दिया जाएगा प्रमाण पत्र

जमशेदपुर :खो खो क्लब के सौजन्य से 20 मई को प्रातः 6:30 ब ग्रीष्मावकाश के उपलक्ष में खो-खो खेल कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से, जमशेदपुर के सीताराम डेरा स्थित सामुदायिक विकास केंद्र परिसर में ग्रीष्मावकाश खो खो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शहर की जानी-मानी समाज सेविका एवं अग्रणी सामाजिक संगठन सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की संरक्षक जानी मानी समाजसेवी रानी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई समाज सेवी शंकर जोशी और जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा की मौजूदगी में प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ ।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सह समाजसेवीका रानी गुप्ता ने जमशेदपुर खो खो क्लब के संस्थापक सह प्रशिक्षक एवं निर्णायक सुबोल चटर्जी के सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रशिक्षु खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि के लिए बधाई दिया । उन्होंने कहा कुशल प्रशिक्षकों के अभाव में शहर में खो-खो खेल के स्तर में कुछ ठहराव सा आ गया है। जिसे गति प्रदान करने की आवश्यकता है। अब खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के सकारात्मक प्रयासों से कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे खिलाड़ियों में एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है। हमें विश्वास है यह खेल भी अन्य खेलों की भांति उन्नति करेगा । भविष्य में शहर के काफी खिलाड़ी इस तरह के शिविर से लाभान्वित होंगे और जिला , राज्य और देश का नाम शुमार करेंगे। शिविर की सफलता की कामना करते हुए हर संभव सहयोग देने का वादा किया।

पहली बार जमशेदपुर खो खो क्लब के द्वारा आयोजित इस शिविर में 50 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। यह शिविर आगामी 30 मई 2024 को संपन्न होगा । क्लब की ओर से प्रशिक्षण खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुबोध चटर्जी ने दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्लब के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा