झारखंड

झारखंड की तीन लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा सीट पर वोटिंग खत्म, जानें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Jharkhand Loksabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत वोटिंग खत्म हो चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर 63.06 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड की चतरा की लोकसभा सीट पर 62.96 फीसदी, हजारीबाग में 64.51 प्रतिशत और कोडरमा में 61.86 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं गांडेय उपचुनाव में 68.26 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

हजारीबाग, कोडरमा और चतरा लोकसभा सीटों पर बीजेपी के लिए इस बार 2019 के जीत के रिकॉर्ड को दोहराना एक बड़ा चैलेंज है। वहीं दूसरी तरफ इस सीट पर विपक्ष अपना खाता खोल पाता है या नहीं यह बड़ा सवाल है।

जबकि गांडेय उपचुनाव में जेएमएम की ओर कल्पना सोरेन चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दिलीप वर्मा से है। गांडेय में जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र देने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।