---Advertisement---

सोलर जल मीनार खराब, समस्या को लेकर विधायक से मिलेंगे ग्रामीण

On: August 1, 2023 1:14 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप लोवापीडी गांव का एक भाग में जल नल योजना से लगे सोलर आधारित जलमीनार पिछले 3 माह से खराब पड़ा हुआ है। अब यह शोभा की वस्तु बना हुआ है। लेकिन इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। 14वें वित्त आयोग एवं पीएचईडी विभाग की राशि से निर्मित लाखो की लागत से बना सोलर जल मीनार तेज हवा आंधी से खराब होने के कारण पीने के पानी के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल मीनार के खराब हो जाने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है । जबकि नियमानुसार जल मीनार का मेंटेनेंस एजेंसी को ही 5 वर्षों तक करना है। जहां एक ओर पानी की समुचित व्यवस्था ग्रामीणों को मिले इसके लिए नल जल योजना पर पैसे खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर दर्जनों सोलर जलमीनार का खराब होना और उनकी मरम्मति पर ध्यान ना देना विभागीय कर्मियों की उदासीनता को दर्शाता है।ग्रामीण हराधन कालिंदी, अनूप कालिंदी, आसित मोदक, कमलेश महतो, संजय कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि सिल्ली विधायक से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुए खराब पड़ी जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग रखेंगे। विभाग के कनीय अभियंता जीत मोहन सिंह मुंडा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के 2 महीने के बाद से यह खराब है जिसकी सूचना संवेदक को दे दी गई है परंतु संवेदक द्वारा लापरवाही की जा रही है। इस पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now