---Advertisement---

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया अपना इस्तीफा और…!

On: June 5, 2024 9:14 AM
---Advertisement---

एजेंसी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सरकार के गठन को लेकर आज एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे और उसके बाद राष्ट्रपति को विभिन्न दलों के समर्थन की चिट्ठी सौंपेंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि इस बात के आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया में तेजी से खबर चल रही है।

सूत्रों का कहना है कि वे आठ जून को शपथ ले सकते हैं, पीएम मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचे. कैबिनेट ने बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की अनुशंसा की है।

ज्ञात हो कि 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें एनडीए को बहुमत हासिल हुआ है और आज शाम उनकी बड़ी बैठक है, जिसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. जानकारी के अनुसार सात जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now