---Advertisement---

जंगली हाथी किसानों के फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

On: June 7, 2024 3:03 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के बासुडीह गांव एवं आसपास के किसान इन दिनों हाथियों के आतंक से परेशान है। जंगली हाथी प्रतिदिन रात में गांव में आ धमकते हैं और किसानों के खेतों में लगी धान समेत अन्य फसल को बर्बाद कर रहे हैं। बीते बुधवार की रात भी हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में लगी लौकी की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया है। इससे किसान भयभीत एवं परेशान हैं। बासुडीह निवासी तारकेश्वर महतो, भोला नन्द महतो ने बताया की बीते रात 12 की संख्या में हाधियों के झुंड के द्वारा लगभग 1 एकड़ से अधिक जमीन पर लगे फसल को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय किसानों ने बताया कि हाथियों के द्वारा प्रतिदिन कुछ ना कुछ फसल को क्षति पहुंचाई जा रही है। किसानों के द्वारा कई बार इसकी लिखित सूचना वन विभाग को दिया गया। लेकिन अभी तक न तो वन विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा जंगली जानवरों से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया गया और ना ही हाथियों को भगाने के लिए कोई प्रयास शुरू किया गया है। इस संबंध वन विभाग के गौतम बोस ने बताया कि हाथी को भगाने के लिए गस्ती दल का गठन किया गया है। जल्द ही किसानों के नुकसान हुए फसल का आकलन कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now