
आकाश लोहार
गढ़वा
जब कोई आम नागरिक मुसीबत में होता है,तो उसकी सबसे बड़ी उम्मीद होती है कि पुलिस समय पर उसके पास पहुंचे,अपराध पर अंकुश लगे,शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद तुरंत मिल सके,इसी भरोसे को और मजबूत बनाने की दिशा में गढ़वा पुलिस की गश्ती व्यवस्था को नई ताकत मिली है,झारखंड सरकार की ओर से गढ़वा पुलिस को उपलब्ध कराए गए 29 नए मोटरसाइकिल वाहनों को जिले के विभिन्न थाना और ओपी के लिए रवाना किया गया,इन नए वाहनों के साथ गढ़वा जिले में अब तक उपलब्ध कराए गए मोटरसाइकिल वाहनों की कुल संख्या 88 हो गई है।
गढ़वा जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने,अपराध नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा गढ़वा पुलिस को 29 नए मोटरसाइकिल वाहन उपलब्ध कराए गए हैं,इन वाहनों को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी थाना और ओपी को सौंपा गया,इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया।
नए मोटरसाइकिल वाहनों की उपलब्धता से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है,इन वाहनों के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त कर सकेंगे,इससे जरूरत के समय पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
खासकर संकरी गलियों,भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऐसे क्षेत्रों में,जहां बड़े वाहनों से पहुंचना मुश्किल होता है,वहां मोटरसाइकिल से गश्त करना पुलिस के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है,इससे पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गढ़वा सुश्री यशोधरा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,गढ़वा श्री दिल्लू लोहरा,थाना प्रभारी,गढ़वा श्री सुनील कुमार तिवारी,पुलिस निरीक्षक,गढ़वा अंचल सह सीसीआर प्रभारी श्री संतोष कुमार,परिचारी प्रवर,पुलिस केंद्र गढ़वा श्री संदीप कुमार,परिचारी उपस्कर श्री पंकज कुमार भारती तथा परिचारी परिवहन शाखा श्री सतपाल सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
गढ़वा पुलिस को मिले ये नए मोटरसाइकिल वाहन केवल आवागमन का साधन नहीं,बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों तक पुलिस की पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं,जिले में अब तक कुल 88 मोटरसाइकिल वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं,इन वाहनों के बेहतर उपयोग से पुलिस की गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने,अपराध नियंत्रण में सहायता मिलने और लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिलेगी।
किसी भी जिले की सुरक्षा केवल पुलिस की मौजूदगी से नहीं,बल्कि जरूरत पड़ने पर उसकी त्वरित पहुंच और तत्परता से भी तय होती है,गढ़वा पुलिस को मिले इन नए वाहनों से उम्मीद है कि सुरक्षा व्यवस्था को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों का भरोसा और मजबूत होगा,आखिरकार,पुलिस की सक्रियता तभी सार्थक है,जब हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे और मुसीबत की घड़ी में उसे मदद मिलने का विश्वास हो।




