राष्ट्रिय

मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता, कुल 10 लोग थे सवार

ख़बर को शेयर करें

Malawi’s Vice-president Missing: मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार सुबह लैंडिंग करने में विफल होने के बाद लापता हो गया है। विमान से उपराष्ट्रपति के अलावा अन्य 9 लोग सवार थे।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है। इसमें आगे कहा गया कि राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय बलों को विमान के ठिकाने का पता लगाने के लिए तत्काल खोज और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।