July 26, 2026

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान विश्वकप से बाहर, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी एलिमिनेट, अमेरिका ने सुपर-8 में एंट्री कर रचा इतिहास

Picsart_24-06-15_08-34-20-126.jpg

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप से पाकिस्तान बाहर हो चुका है। साथ ही अमेरिका की टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है। अगले दौर में पहुंचने के लिए अमेरिका को कम से कम एक अंक की आवश्यकता थी। आयरलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, उन्हें यह अंक मिल गया और इस तरह से वे सुपर 8 के लिए क्वालीफ़ाई कर चुके हैं। साथ ही अमेरिका की टीम सुपर 8 में पहुंचने के कारण अब 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी क्वालीफ़ाई कर चुकी है।

पाकिस्तान की टीम के लिए यह विश्व कप काफ़ी साधारण रहा है। अपने पहले ही मैच में उन्हें अमेरिका के ख़िलाफ़ बड़ा उलटफ़ेर का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत के ख़िलाफ़ मिली हार के बाद सुपर आठ में उनके पहुंचने का समीकरण काफ़ी कठिन हो चुका था। भारत और अमेरिका ने सुपर-8 में प्रवेश किया है। अब तक 6 टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसमें भारत, यूएसए, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। श्रीलंका की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है। साथ ही खिताब का प्रबल दावेदार न्यूजीलैंड भी अप्रत्याशित रूप से विश्व कप से एलिमिनेट हो गया है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed