---Advertisement---

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

On: March 16, 2026 10:45 PM
---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। रसूनिया पंचायत के सुखसारी पुनर्वास गांव में जेएलकेएम कार्यकर्ता ने पार्टी के ही कोल्हान अध्यक्ष समेत 15 से 20 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर कोल्हान अध्यक्ष ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उनके साथ ही मारपीट की गई।

कार्यकर्ता का आरोप- हथियार लेकर घर में घुसे, मांगी रंगदारी

जेएलकेएम कार्यकर्ता फूलचंद महतो ने आरोप लगाया कि रविवार देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच चार वाहनों में सवार 15-20 लोग उनके घर पहुंचे। इन लोगों में जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो भी शामिल थे। फूलचंद महतो के अनुसार, सभी लोग नशे में थे और हथियार के साथ दरवाजा पीटते हुए उन्हें धमकी दे रहे थे। उस समय वह घर के ऊपरी कमरे में थे और वहीं से पूरी स्थिति देख रहे थे। कुछ देर बाद सभी लोग वहां से चले गए।

सुबह फिर पहुंचे और की मारपीट

फूलचंद का कहना है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वही लोग दोबारा उनके घर पहुंचे। इस बार जबरन घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों ने गाली-गलौच करते हुए उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

घटना के दौरान गांव में शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से सात लोगों को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए सात लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले गई।
पुलिस ने मौके से दो वाहनों को भी जब्त किया है, जबकि दो अन्य वाहन मौके से फरार होने में सफल रहे।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद

फूलचंद महतो ने बताया कि हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद से विवाद बढ़ गया। उनका आरोप है कि उसी पोस्ट को लेकर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। घटना के बाद से उनका पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोल्हान अध्यक्ष ने लगाया उल्टा आरोप

वहीं जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि रविवार को फूलचंद महतो ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

उन्होंने बताया कि बाद में फूलचंद महतो से बातचीत हुई और उसने माफी भी मांगी। इसके बाद उससे कहा गया कि थाना में लिखित माफी दे दे। इस पर उसने सुबह घर आने के लिए कहा, लेकिन जब वे लोग उसके घर पहुंचे तो उनके साथ ही मारपीट की गई।
पुलिस कर रही जांच

चांडिल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले

सरायकेला में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पांच दिन पहले ही लौटा था गांव

सरायकेला:नामांकन वापस लेकर गणेश महाली ने राजनीति में एक लंबी लकीर खींच मिसाल पेश की : सम्राट कुमार