---Advertisement---

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों को फिर एक बार मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

On: June 15, 2024 7:57 AM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को फिर से एक बार बड़ी कामयाबी मिलने की खबर आ रही है। खबर है कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया है सुरक्षा बलों ने। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी रहने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ एक पहाड़ी वन क्षेत्र है जो नारायणपुर, बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिलों में आता है। यह 4000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भौगोलिक दृष्टि से अलग-थलग और काफी हद तक दुर्गम यह इलाका माओवादियों की गतिविधियों का गढ़ माना जाता है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की सुबह अबूझमाड़ के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब चार जिलों – नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

बता दें कि चार जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं बटालियन के जवानों की भागीदारी वाला यह अभियान 12 जून को शुरू किया गया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आम आदमी को बड़ा झटका, महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, घरेलू-कमर्शियल दोनों के बढ़े दाम; जानें नई कीमत

अमेरिका इजरायल ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को झटका, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि

अप्लास्टिक एनीमिया जागरूकता सप्ताह: बीएसवी ने समय पर जांच और इलाज के लिए मिलकर काम करने की अपील की

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, रूस से तेल खरीदने के लिए मिली 30 दिन की छूट

मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड न 11 से विजयी प्रत्याशी सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल!डीसी से शिकायत

बागबेड़ा:महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई,लोगों में आक्रोश,पुलिस से सख्त एक्शन की मांग