---Advertisement---

विधायक संजीव सरदार की पहल,डायरेक्टर व पदाधिकारियों का बागबेड़ा स्लुईस गेट का निरीक्षण,बोले स्लुईस गेट जल्द खुलेगा

On: June 15, 2024 2:51 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के पहल पर आज बागबेड़ा शिव घाट स्थित स्लुइस गेट का निरीक्षण करने एन ई पी के डायरेक्टर, जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा, जुगसलाई नगर पालिका के विशेष पदाधिकारी मोटाय बानरा, जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेंब्रम, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर,संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति पहुंचे।


निरीक्षण के दौरान स्लुईस गेट के जर्जर स्थिति को देखते हुए एन ई पी के डायरेक्टर जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेब्रम से अब तक की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। स्लुईस गेट की मरमति हेतु जल संसाधन विभाग के द्वारा प्राक्कलन राशि बनाकर भेज दी गई है। जिसकी स्वीकृति होने पर कार्य हो पाएगी। वर्तमान में तत्काल स्लुईस गेट खुलवाने की वैकल्पिक व्यवस्था डायरेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता को दे दी है। कनीय अभियंता ने जल्द ही गेट खुलवाने का आश्वासन दिए हैं ताकि बरसात के मौसम में बस्ती वासी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। डायरेक्टर ने नाला के समीप कचरे का ढेर को भी जल्द ही उठाने का आश्वासन दिए हैं।

विदित हो कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार पिछले दिनों जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से वार्ता कर स्लुईस गेट को खुलवाने और आसपास के कचरे का साफ सफाई करने की बात किए थे। जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल ने जल्द ही स्लुईस गेट और कचरे का साफ सफाई करने का आश्वासन दिए थे।

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति, मुन्ना सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें