July 26, 2026

मॉडलिंग में युवाओं के रुझान को देखते हुए स्टेशन रोड में निशुल्क मॉडलिंग वर्कशॉप,रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र

IMG-20240616-WA0262.jpg

जमशेदपुर:शहर में लगातार मॉडलिंग का प्रचलन बढ़ता ही चला जा रहा है। इसी के मद्देनजर जुगसलाई स्टेशन रोड में विशाल मेगा मार्ट गुलाटी रेस्टोरेंट के तत्वाधान में निशुल्क मॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के मशहूर कलाकार सभी दिग्गज महिलाएं, एवं गायक और शहर की सभी सम्मानित कलाकारों की उपस्थित रही।


इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर में उभरते हुए मॉडलिंग के स्किल्ड को निखारने का काम किया गया, और बच्चों के अंदर आत्मविश्वास भरकर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य में आने वाली बातों को बताया गया।


यह कार्यक्रम चाद वर्मा, एवं पी वंदना, के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रैंप वॉक मुख्य आकर्षण का केंद्र था।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी वंदना ,चांद वर्मा , रम्यता प्रफुल्ल, आशा सिंह, सत्यजीत सिंह ,वसीम आलम ,रंजना शर्मा, शहनाज परवीन, पल्लवी इत्यादि शामिल रहेl

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed