---Advertisement---

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पतंजलि योग परिवार ने पाँच कुंडीय यज्ञ हवन का किया आयोजन

On: June 16, 2024 9:30 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: साकची स्थित गांधी घाट योग स्थल पर किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश शरण, रीना विशई, विवेक मंडल, आरती सिन्हा और रवि नंदन समेत पांच यज्ञमान परिवार ने सालों भर विशेष अवसरों पर यज्ञ – हवन करने का संकल्प लिया।

सभी यज्ञमानों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ मनीष डूडिया ने पतंजलि हवन किट प्रदान कर सम्मानित किया।

मौके पर उपस्थित पतंजलि भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने बताया कि 2 जून से 21 जून तक संचालित पतंजलि सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तहत एक दिवसीय यज्ञ हवन का विशेष प्रशिक्षण गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर किया गया।

शिविर में सरल और सहज ढंग से दैनिक अग्निहोत्र करने का प्रशिक्षण दिया गया। सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के साथ होगी। शिविर में 25 नए प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के तहत प्रतिदिन योग, आयुर्वेद, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित प्रातः 5:00 बजे से 8:00 तक 3 घंटे का ऑफलाइन व्यावहारिक प्रशिक्षण और संध्या 5:00 से 7:00 तक 2 घंटे का ऑनलाइन सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल प्रशिक्षण 100 घंटे का है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पतंजलि युवा भारत प्रभारी रवि नंदन, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कृष्ण कुमार और महिला वरिष्ठ योग शिक्षिका आरती सिन्हा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन