लातेहार

नेशनल कराटे प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

ख़बर को शेयर करें

मनिका (लातेहार): जयपुर में आयोजित 5वीं नेशनल गोजुरियो स्पोर्टस कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 21 और 22 जून को आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में लातेहार जिले के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक सहित रजत पदक और कांस्य पदक अपने नाम किया।

5वीं नेशनल गोजुरियो स्पोर्टस कराटे चैंपियनशिप में 12 राज्यों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में काता और कुमेते दो प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में लातेहार के सीनियर वर्ग बालक में 60 किलोग्राम काता में स्वर्ण पदक एवं कुमेते में रजत पदक विजेता मनजीत कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर झारखंड प्रदेश का नाम रोशन किया।

वहीं बालक वर्ग में 50 किलोग्राम में शौर्य राज काता में रजत पदक और कुमेटे में कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग 55 किलोग्राम कुमेते में पुरुषोत्तम कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं टीम कोच झारखंड के सेंसई लाल बिहारी सिंह थे। झारखंड गोजुरियो स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिहान धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया।

झारखंड गोजुरिया स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिहान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लातेहार जिले के कराटे खिलाड़ी भी लगातार प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहन उत्साहवर्धन की जरूरत है। जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित कर सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।