लातेहार

लातेहार: पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

ख़बर को शेयर करें

लातेहार: पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद अब्दुल तुराब कादरी पिता स्व. समसुल कादरी (पतरातू, गारू) व राहुल कुमार यादव पिता विनोद यादव (लेजांग, बालूमाथ) शामिल है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टा, दो भरठुआ बंदूक, .315 के एक जिंदा गोली व एक मोबाइल बरामद किया है।

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गारू थाना क्षेत्र के पतरातू जंगल में किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। इस सूचना के बाद महुआडांड़ डीएसपी हिमांशु चंद्र मांझी के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनू कुमार ने एक टीम बनाकर छापामारी की। पुलिस को देखकर 4-5 अपराधी घटनास्थल से भागने लगे। इनमें दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि अन्य जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।