रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन और उत्पत्ति और पुनर्निर्धारण किया गया है। इसमें वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस, दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस और बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें रद्द रहीं।
इसके मद्देनजर रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर– हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 10, 12 और 14 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मूरी होकर चलेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 13352 अलपुझा धनबाद एक्सप्रेस 9, 10,13, 14, 15,16, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28 और 30 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी से चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का कोयंबटूर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। परिवर्तित मार्ग में पोत्तनूर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होगा।