गुमला

भरनो: मां दुर्गा का खुला पट, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

ख़बर को शेयर करें

गुमला: भरनो बाजार टाड बस्ती स्थित बजरंगबली मंदिर में ‘हम हैं मारुति के लाल’ के नेतृत्व में हो रहे आषाढ़ नवरात्र चंडी पाठ के आज सातवें दिन मंगल कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा का पट खुला।

साथ ही माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई व मां कालरात्रि की पूजा की गई। भरनो छठ तालाब से विवाहित जोड़े, कलश में जल भर, गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंचे। सभी भक्तों ने पूरे विधि-विधान से मां कालरात्रि की पूजा की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।