---Advertisement---

गुमला: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On: July 13, 2024 3:43 PM
---Advertisement---

गुमला: सिसई प्रखंड के थाना रोड स्थित केसरी मेडिकल हॉल के सामने शाम 6:00 बजे दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर किसी ठेले वाले को ठोकर मार कर भागने के फिराक में गाड़ी को तेज भगाने लगा। सामने ठोकर होने के कारण ट्रैक्टर ड्राइवर अनबैलेंस होकर खुद गाड़ी के नीचे गिर गया।

ट्रैक्टर ड्राइवर को रौंदते हुए सामने खड़े मोटरसाइकिल (JH 07K 9200) को अपने चपेट में ले लिया।

फोटो : गोपी उरांव (मृतक)

मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ युवक विनोद उरांव पिता भूसा भगत उम्र लगभग 26 वर्ष पूरी तरह से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से आनंन फानन में सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक विनोद उरांव का इलाज रेफरल अस्पताल में हो रहा है।

फोटो : विनोद उरांव (घायल)

लोगों के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान लाक्या निवासी गोपी उरांव पिता स्वर्गीय महेश उरांव, उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now