---Advertisement---

गुमला: रांची में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के घर पहुंचे सिसई विधायक, पीड़ित परिवार से मिलकर दी आर्थिक सहायता

On: July 18, 2024 2:45 PM
---Advertisement---

गुमला: एक सप्ताह पूर्व भरनो गुलईची टोला निवासी स्वर्गीय गोबरा उरांव वा सलगी उरांव की 22 वर्षीय पुत्री सुशीला तिर्की ने राँची में पहाड़ी मंदिर के पीछे एक किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशीला तिर्की S.S मेमोरियल कॉलेज में B.A Part 1 की स्टूडेंट थी। पढ़ाई के साथ साथ वह राँची में कुछ काम कर अपनी पढ़ाई करती थी। स्वर्गीय गोबरा उरांव वा सलगी उरांव के घर सिसई विधानसभा के विधायक जिग्गा सुसारन होरो पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का हाल चाल पूछा तथा उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए बोले मैं सदैव इस आदिवासी गरीब पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं।

गरीबी से जूझ रहे पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। इसकी सूचना जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा द्वारा विधायक जिग्गा सुसारन होरो को दी गयी थी। सूचना पर ही विधायक पीड़ित परिवार के घर पहुँचे और तत्काल नगद राशि देकर उनकी आर्थिक रूप से मदद की। साथ ही उन्होंने आगे भी मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रतिनिधि प्रताप भगत,जॉनसन बाड़ा, प्रकाश उरांव व भरनो थाना के थानेदार कंचन प्रजापति आदि मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now