---Advertisement---

रांची: प्रदर्शन में घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने रिम्स पहुंचे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

On: July 20, 2024 7:19 AM
---Advertisement---

रांची: असम के मुख्यमंत्री और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन में घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टर को बेहतर तरीके से इलाज करने का निर्देश दिया। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे राज्य सरकार से वादा करेंगे कि वे पुलिस कर्मियों के साथ बातचीत कर मामले को जल्द से जल्द सुलझाएं। असम के सीएम ने झारखंड पुलिस के घायल जवानों का भी हालचाल जाना।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से झारखंड सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया है, उससे साफ है कि झारखंड सरकार अपने ही वादे को पूरा नहीं करना चाहती है। चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने सहायक पुलिसकर्मियों को भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार बनते ही उन्हें नियमित कर दिया जाएगा। वह अपने ही शब्दों से मुकर रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई थी, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस लाठीचार्ज में न सिर्फ सहायक पुलिसकर्मी घायल हुए बल्कि कई पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now