---Advertisement---

डी.ए.वी.स्कूल सिल्ली के छात्रों ने नेशनल स्पोर्ट्स में लिया भाग

On: July 28, 2024 1:58 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-एस आर डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग एवं हेहल , रांची में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) का आयोजन किया गया। इसमें वुशु वर्ग -14, कराटे वर्ग -14 , शतरंज वर्ग -14, रोप स्किपिंग जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे विद्यालय के बहुत सारे छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वुशु वर्ग -14 प्रतियोगिता में छात्रा आर्य रानी, आरव कुमार साहू तथा आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । पूजा महतो , रितेश कुमार महतो तथा शुभम चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। मल्लिका साईं आशूं कुमार साहू,आदित्य देव तथा स्नेहा महतो ने कांस्य पदक जीता । कराटे वर्ग -14 प्रतियोगिता में अहाना मंडल, आयुष्मान शर्मा, मोहम्मद जीशान रजा तथा रुद्र प्रताप महतो ने स्वर्ण पदक जीता। पलक श्रुति,श्रेया चंद, अनुष्का कुमारी, अर्णव मंडल तथा लकी सिंह ने रजत पदक जीता। शगुन सिंह तथा सुजीत कुमार महतो ने कांस्य पदक जीता। रोप स्किपिंग ( रस्सी कूद) प्रतियोगिता में पीयूष कुमार महतो, तुषार सिंह मुरा , प्रेम कुमार महतो , देव मुखर्जी, अनुष्का कुमारी, काव्य कुसुम, पूर्वा मुखर्जी तथा प्रियांशी कर ने स्वर्ण पदक जीता । चेस वर्ग -14 प्रतियोगिता में वेदाशं, देवब्रुतो, सचिन आदित्य तथा प्रशांत ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में विद्यालय की प्राचार्या बी.शरण ,खेल शिक्षक विजय कुमार,शिक्षिका अंसारी शबनम , शिक्षक चितरंजन महतो तथा शशांक शेखर भी उपस्थित थे। यह विद्यालय की बहुत ही बड़ी उपलब्धि है, जिसमें बच्चों ने 16 स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्राचार्या ने सभी बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाइयां दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें