---Advertisement---

हिंडालको एलुमिना क्लब में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

On: July 29, 2024 2:41 AM
---Advertisement---

मुरी:- हिंडालको मुरी के स्वास्थ्य केंद्र एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रांची के संयुक्त तत्वाधान में दिन रविवार सुबह 9 बजे से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का विधिवत उद्घाटन यूनिट के हेड रोहित चौरसिया और मीता चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात दोनों ने खुशी पूर्वक रक्तदान भी किया और अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। यूनिट के एच आर हेड अरुण राय ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। हम लोग रक्तदान कर किसी की जीवन को बचा सकते हैं। बहुत लोगों को जीवन दान भी मिलता है। वहीं यूनिट हेड रोहित चौरसिया ने रक्तदान करने वालों से कहा कि आपके इस महादान से कई लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है। आज के शिविर में 117 लोगों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदान से पूर्व सभी का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। सामान्य पाए गए लोगों से ही रक्तदान लिया गया। शिविर का नेतृत्व हिंडाल्को के ओएचसी टीम, सीएमओ डॉक्टर सौरभ घोष, अस्पताल प्रशासक सुनील सिंह, लैब टेक्नीशियन कौशल एवं परिमल, सीएसआर टीम के भरत सिंह ने किया। मौके पर यूनिट टेक्निकल हेड प्रशांत बोस एवं उनके परिवार, मैकेनिकल हेड राजेश बिंदल, इंस्ट्रूमेंट हेड सुहृद मुखर्जी, सीएसआर के हेड अनिल कुमार सिंह,अस्पताल के कर्मचारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या