राष्ट्रिय

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Paris Olympics: ओलंपिक में भारत के एक और शूटर ने तिरंगा लहरा दिया है। भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड धारक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के लियू युकुन ने 463.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि यूक्रेन के सेरही कुलिश (461.3) ने इस स्पर्धा में अपना दूसरा ओलंपिक रजत पदक जीता। स्वप्निल कुसाले ने 451.4 अंक अर्जित किए।

कुसाले ने इससे पहले बुधवार को क्वालीफायर में 590 के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहकर आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाई थी। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक तीन पदक जीते हैं और ये सभी पदक शूटिंग में आए हैं। कुसाले से पहले, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में एक और पदक जीता था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!