---Advertisement---

सीतारामडेरा: पुलिस पर पथराव प्रकरण में चार को जेल

On: August 7, 2023 4:49 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना घेराव के दौरान पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को क्या है गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मुख्य रूप से दिनकर कश्यप, विकास मुंडा, विकास सामंत, राहुल बारदा शामिल हैं। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।

गौरतलब हो कि सीतारामडेरा थाना का घेराव करने पहुंचे उरांव बस्ती के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।इसके बाद पुलिस जवाबी कार्रवाई करते हुए ने लाठीचार्ज किया था।पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे जबकि लाठी चार्ज में बस्ती के कुछ लोगों के भी घायल हुए थे।

उरांव बस्ती के लोगों ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार पर बस्ती की महिलाओं के साथ घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शनिवार की रात थाना का घेराव किया था। बिरसा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनकर कश्यप के नेतृत्व में लोगों ने थाना का घेराव किया। पुलिस ने दिनकर और लोगों को समझाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस के साथ बकझक शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दिनकर को हिरासत में ले किए। दिनकर कश्यप को हिरासत में लेने के बाद बस्ती के लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इधर पुलिस का कहना है कि शराब माफियाओं के खिलाफ छापामारी करने उराव बस्ती गई थी पुलिस।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की