---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न

On: August 6, 2024 4:47 PM
---Advertisement---

गढ़वा:- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आहूत की गई। गढ़वा जिला के विभिन्न पर्यटन संभावनाओं के क्षेत्र में पर्यटकीय विकास के लिए जिला स्तरीय सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं माननीय सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न किए गए। उक्त बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

ततपश्चात जिले के गैर-अधिसूचित पर्यटन स्थलों को अधिसूचित करने के संबंध में विचार विमर्श किये गयें। गढ़वा जिलान्तर्गत विभिन्न पर्यटन व तीर्थस्थल जैसे- लहसुनिया पहाड़, लगमा ब्रह्मस्थान खजुरी एवं चिनिया प्रखंड में चिरका डैम आदि को अधिसूचित करने का प्रस्ताव रखा गया। जबकि विभिन्न अधिसूचित पर्यटन स्थलों को अद्यतन श्रेणी में परिवर्तन के संबंध में भी बात की गई। गढ़वा जिले के पर्यटन/तीर्थस्थल जैसे– अन्नराज डैम, गढ़देवी मंदिर को D कैटेगिरी से B व C कैटेगरी में उन्नत करने की बात कही गई।

अधिसूचित पर्यटन स्थलों के पर्यटकीय विकास के संबंध में संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें। वहीं A और B श्रेणी के पर्यटन स्थल के रख-रखाव एवं सफाई आदि हेतु Annual Maintenance Cost (AMC) के प्रस्ताव दिए गयें।

बंशीधर महोत्सव के तर्ज पर गढ़देवी महोत्सव के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। जिले के सभी प्रवेश द्वार तथा मुख्य अधिसूचित पर्यटन स्थल पर साइनेज/होर्डिंग्स अधिष्ठापन करने के संबंध में विशेष सुझाव दिए गयें। पर्यटन विभाग के द्वारा रोड साइड पर (वे साइड एमेनिटीज) की सुविधा उपलब्ध कराने, पर्यटन विभाग के द्वारा बजट होटल निर्माण एवं इको पार्क निर्माण कार्य के संबंध में, गढ़वा स्थित अन्नराज डैम में जलक्रीड़ा एवं साहसिक क्रीड़ा के संचालन के संबंध में, पर्यटन विभाग के द्वारा व्यापक मास्टरप्लान के तहत किसी एक पर्यटन स्थल को उच्च स्तर पर विकास हेतु अन्नराज डैम को उच्च स्तर की पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में विशेष चर्चा की गई एवं उपस्थित पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक सुझाव रखे गयें।

इसके अतिरिक्त आज के इस बैठक में संचालन समिति द्वारा पर्यटन एवं खेलकूद विकास के लिए प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम निर्माण कार्य हेतु भूमि उपलब्ध कराने, पूर्व में निर्माण प्रखण्ड स्टेडियम की मरम्मति/जिर्णोधार करने, नये स्वीकृति आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र एवं नये स्वीकृत डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन के संबंध में, नये स्वीकृत डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक की नियुक्ति के संबंध में, जिला खेल कार्यालय में कार्यरत कर्मी का अवधि विस्तार के संबंध में, नये डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्रों का प्रस्ताव, नये नव निर्मित/प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम का रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में, जिले में निर्मित प्रखण्ड एवं जिला स्तरीय स्टेडियम की पे एण्ड प्ले (Pay And Play) के माध्यम सें संचालित करने के संबंध में भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, माननीय सांसद प्रतिनिधि पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रमोद कुमार चौबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र मनोज ठाकुर, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र राजीव रंजन तिवारी,माननीय विधायक प्रतिनिधि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र भोला चंद्रवंशी, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा०का०मा०), कार्य प्रमण्डल कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल जिला अभियंता, जिला परिषद, गढ़वा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now