oplus_10485762
5 हजार की खरीदारी से लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका,50 हजार की खरीद पर मिलेगा अमेरिकन टूरिस्टर का बड़ा ट्रॉली बैग,27 दिसंबर को निकलेगा लकी ड्रॉ
आकाश लोहार
गढ़वा
त्योहार सिर्फ रोशनी,सजावट और खरीदारी का नाम नहीं हैं,बल्कि ये अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने,घर परिवार में खुशियां बांटने और छोटी छोटी खुशियों को यादगार बनाने का अवसर भी हैं,ऐसे में अगर त्योहारों की खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार मिलने का मौका भी मिल जाए,तो खुशियां दोगुनी होना तय है,इसी सोच के साथ गढ़वा के प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठान राजघराना सुमंगल,रंका मोड़ और राजघराना नेक्स्ट,ब्लॉक रोड ने त्योहारों के इस मौसम में ग्राहकों के लिए अपना खास फेस्टिवल धमाका ऑफर पेश किया है,इस ऑफर में न सिर्फ हर खरीदारी पर निश्चित उपहार पाने का अवसर है,बल्कि लकी ड्रॉ के जरिए आकर्षक इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।
सोमवार,12 अक्टूबर को दोनों प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर रवि केसरी और श्रेयांश केसरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इस विशेष ऑफर की जानकारी दी,इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को शारदीय नवरात्र,दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रेसवार्ता में प्रोपराइटर रवि केसरी और श्रेयांश केसरी ने कहा कि राजघराना परिवार के लिए ग्राहक केवल खरीदारी करने वाले लोग नहीं,बल्कि वर्षों से जुड़े विश्वास और आत्मीयता का हिस्सा हैं,इसी विश्वास को सम्मान देने और त्योहारों की खुशियों को और खास बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस बार भी फेस्टिवल धमाका ऑफर लाया गया है,उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी के साथ निश्चित उपहार पाने और लकी ड्रॉ में अपनी किस्मत आजमाने का अवसर मिलेगा।
5 हजार की खरीदारी पर लकी ड्रॉ कूपन,उपहारों की भी भरमार :- प्रोपराइटरों ने बताया कि यह विशेष ऑफर 12 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 27 दिसंबर तक चलेगा,योजना के तहत प्रत्येक 5 हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को एक लकी ड्रॉ कूपन दिया जाएगा,यानी खरीदारी के साथ ग्राहकों को लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा,इसके अतिरिक्त,खरीदारी की राशि के अनुसार निश्चित उपहारों की आकर्षक श्रृंखला तैयार की गई है,योजना के तहत 5 हजार रुपये की खरीदारी पर मिल्टन की स्टील बोतल,10 हजार रुपये की खरीदारी पर पीजन का इलेक्ट्रिक बोतल,15 हजार रुपये की खरीदारी पर पीजन की इलेक्ट्रिक केटल,25 हजार रुपये की खरीदारी पर अमेरिकन टूरिस्टर का ट्रॉली बैग और 50 हजार रुपये की खरीदारी पर अमेरिकन टूरिस्टर का लार्ज ट्रॉली बैग निश्चित उपहार के रूप में दिया जाएगा।
27 दिसंबर को निकलेगा लकी ड्रॉ,घोषित होंगे विजेताओं के नाम :- इस फेस्टिवल धमाका ऑफर का सबसे खास आकर्षण इसका लकी ड्रॉ है,आयोजकों के अनुसार,27 दिसंबर को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और उसी दिन विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी,इससे ग्राहकों को त्योहारों की खरीदारी के दौरान आकर्षक उपहार पाने के साथ साथ लकी ड्रॉ में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।
राजघराना परिवार की अपील,खरीदारी के साथ त्योहारों की खुशियां भी समेटिए :- प्रेसवार्ता के अंत में प्रोपराइटर रवि केसरी और श्रेयांश केसरी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों का मौसम खुशियां बांटने और अपने घर परिवार के लिए कुछ खास करने का समय है,ऐसे में देर न करें,क्योंकि सोचते सोचते कहीं त्योहार ही न बीत जाएं,उन्होंने लोगों से राजघराना सुमंगल,रंका मोड़ और राजघराना नेक्स्ट,ब्लॉक रोड पहुंचकर खरीदारी करने तथा फेस्टिवल धमाका ऑफर का लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि राजघराना परिवार हमेशा अपने ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि को प्राथमिकता देता रहा है,इस बार भी प्रयास है कि ग्राहक अपनी जरूरतों की खरीदारी करें,आकर्षक उपहार पाएं और त्योहारों की खुशियों को दोगुना बनाएं।
कुल मिलाकर,राजघराना का फेस्टिवल धमाका ऑफर त्योहारों की खरीदारी को और आकर्षक बनाने की एक खास पहल है,जहां खरीदारी के साथ निश्चित उपहार और लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।




