---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, उतारे गए पैरा कमांडो

On: August 11, 2024 6:51 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: आज सुबह जम्मू डिवीजन के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलाबारी हुई। सेना ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर रखा है। सर्च ऑपरेशन के लिए पैरा कमांडो को उतारा गया है। लगातार दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। इलाके में सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेज और पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। साथ ही साथ बड़े स्तर पर नौनट्टा के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं, कल यानी शनिवार को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में रात भर चले एनकाउंटर में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई है। फायरिंग में चार जवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। आतंकियों की फायरिंग से शहीद होने वालों में हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा फायरिंग में दो नागरिक भी घायल हुए थे। घायल नागरिकों में से एक अब्दुल राशिद डार ने आज रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की खबर नही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है ताकि आतंकी मौके से भाग न निकलें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now