---Advertisement---

झारखंड बनने के बाद भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया : वैश्य मोर्चा

On: August 11, 2024 4:34 PM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा है कि पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जएगा। इसके तहत गढ़वा में गढ़वा में संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के हित की जो बात करेगा, पिछड़ों को अधिकार दिलाने का काम करेगा, आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य मोर्चा उसके साथ रहेगा। श्री साहू ने तीन दिवसीय गढ़वा प्रवास के दौरान रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही।

श्री साहू ने कहा कि उनकी टीम तीन दिवसीय गढ़वा जिला के दौरे पर है।  संगठन विस्तार एवं अपने मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह दौरा किया जा रहा है। वैश्य मोर्चा नेताओं ने  केंद्रीय महासचिव गढ़वा जिला प्रभारी कंचन साहु के नेतृत्व में परिसदन में प्रमुख लोगों के साथ आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से भुनेश्वर सोनी एवं संतोष कुमार गुप्ता को जिला संयोजक तथा संजय केशरी को गढ़वा नगर मंडल संयोजक मनोनीत किया गया है। साथ ही मेराल के सामुदायिक भवन में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से सुनेश्वर साह एवं अनुज प्रसाद को प्रखंड संयोजक बनाया गया। जबकि प्रमोद कुमार तथा सूर्य योगेन्द्र कुमार को युवा मोर्चा का संयोजक बनाया गया है।

श्री साहू ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को रांची में सद्भावना वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछड़ों की आबादी 52 प्रतिशत से अधिक है। इसमें 40 प्रतिशत से अधिक वैश्य हैं। अलग राज्य बनने के बाद भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। एकीकृत बिहार में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। परंतु झारखंड बनने के बाद भाजपा ने इसे घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोर्चा के प्रयास से झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के सहयोग से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि राज्यपाल ने उसे केंद्र को भेजने के बजाय खारिज कर दिया।

मौके पर मुख्य रूप से मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष अनंतलाल विश्वकर्मा, केंद्रीय सदस्य सुनील प्रसाद साव, कंचन साहू आदि लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now