---Advertisement---

देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में जल्द ही तैयार होगा झारखंड सरकार का नया भवन

On: August 16, 2024 1:59 PM
---Advertisement---

सचिव भवन निर्माण विभाग सह स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन(झारखंड सरकार) नई दिल्ली श्री अरवा राज कमल ने नवनिर्मित झारखंड भवन का अवलोकन किया

झारखंड भवन की नई इमारत देश की राजधानी में झारखंड प्रदेश की विशेषता को प्रदर्शित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

नई दिल्ली: दिल्ली पूरे देश की राजधानी है यहां से देश के विभिन्न प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों, आदि का क्रियान्वन किया जाता है/ दिल्ली का मुख्य केंद्र बिंदु कनॉट प्लेस है। झारखंड सरकार की मंशा थी कि इस स्थान पर झारखंड भवन का अपना कार्यालय रहे।जिसको ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने कनॉट प्लेस में नए झारखंड भवन , बंगला साहिब रोड का शिलान्यास किया था। जिसका कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है।इस नए सोपान की जानकारी के लिए सचिव भवन निर्माण विभाग झारखंड सरकार सह स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली , झारखंड सरकार श्री अरवा राज कमल ने नवनिर्मित इमारत का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्हें जानकारी दी गई कि झारखंड भवन की नई इमारत लगभग बनकर तैयार है ,यह इमारत10 मंजिल की है,जिसमें दो मंजिल भूमिगत और आठ मंजिल का क्षेत्र बहु मंजिला क्षेत्र है। जिसमें झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त, 61 अति विशिष्ट प्रांगण का निर्माण किया जा रहा है। इस नई इमारत में जिम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग की विशिष्ट सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

इमारत विशिष्ट तकनीक से सुसज्जित है,जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। हम आशा करते हैं कि जल्द ही हम अपनी इस इमारत का उद्घाटन कर इसे आम जनमानस के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा और यह इमारत देश की राजधानी में झारखंड प्रदेश की विशेषता को प्रदर्शित करने में अहम भूमिका रखेगी। यह इमारत भविष्य में झारखंड सरकार और उसके प्रयासों का देश की राजधानी में एक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी।

इस अवसर पर झारखंड भवन नई दिल्ली के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी श्री शहंशाह अली खान ,झारखंड भवन के अन्य पदाधिकारी और भवन निर्माण विभाग के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

बिहार: RJD नेता के बेटे ने ASI को मारी गोली, मुठभेड़ में आरोपी ढेर

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत