---Advertisement---

युवा कांग्रेस का मनाया गया 63वां स्थापना दिवस, पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का लिया संकल्प

On: August 9, 2023 4:04 PM
---Advertisement---

महुआडांड संवाददाता रामप्रवेश गुप्ता

लातेहार :- महुआडांड प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद के परिसर में बुधवार को युवा कांग्रेस का 63वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीर सोहेल ने की।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इफ्तेखार अहमद, विशिष्ट अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रिडोल्फ खलखो ,प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड उपप्रमुख अभय मिंज, 20सूत्री सदस्य रामनरेश ठाकुर, मुखिया सुषमा कुजूर, उषा खलखो, प्रमिला मिंज, रेणु तिग्गा, रोशनी कुजूर, कमला किण्डो, रीता कुजूर, रानू खान, तनवीर अहमद उर्फ रिंकु, नुरूल अंसारी, शकील अहमद,नितिन टोप्पो आदि समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेता श्रीकुजूर ने सर्वप्रथम युवा कांग्रेस कमिटी महुआडांड के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर अमीर सोहेल को शुभकामनाए देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में युवा कांग्रेस पार्टी एक नई ऊंचाई को ले जायेगी। कार्यक्रम को प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड उपप्रमुख अभय मिंज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिडोल्फ खलखो, मुखिया रेणु तिग्गा आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने देशहित व समाज हित के लिए समर्पित भावना से कार्य करने का संकल्प लिया। इससे पूर्व युवा कांग्रेस कमिटी महुआडांड के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर आगंतुक अतिथियों के द्वारा अमीर सोहेल एवं उनके कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर ने किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मानगो नगर निगम जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र खरीदने व नामांकन की भी रेस शुरू