---Advertisement---

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में चिक बड़ाइक विचार गोष्ठी का आयोजन

On: August 10, 2023 1:57 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली के लुपुंग पंचायत भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चीक बड़ाईक समाज विचार गोष्ठी का आयोजन मुखिया सीमा बड़ाईक और शैलेन्द्र बड़ाईक के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चीक बड़ाईक समाज के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक एवं विशिष्ठ अतिथि सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों एवं समाज के लोगों ने वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभुदयाल बड़ाईक ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हम आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात तो है पर झारखंड में हम आदिवासी सरकार के उदासीनता के कारण उपेक्षित हैं। झारखंड राज्य का गठन हम आदिवासियों के उत्थान और भलाई के लिए किया गया था परंतु दुर्भाग्य है कि आज आदिवासी ही छले जा रहे हैं। झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी आदिवासियों का काम नहीं हो रहा है। प्रेस मीडिया में तो बहुत ही कार्य दर्शाया जाता है पर जमीन में ओ मूर्त रूप में नहीं दिखता है। आज चीक बड़ाईक समाज को पूरे झारखंड में एकजुट होने की जरूरत है तभी समाज का भला हो सकता है। प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक ने कहा कि समाज के लोगों को अपनी कमियों को भूल कर एक दूसरे की सहयोग करने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष रामदेव बड़ाईक ने नागपुरी गीत और कविता के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख एवं लुपुंग पंचायत सीमा कुमारी गोंझु को समाज के ओर से प्रभुदयाल बड़ाईक के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं सर्वसम्मति से चिक बड़ाइक सिल्ली प्रखंड समिति का गठन किया गया जिसमें सलेंद्र बड़ाईक को प्रखंड अध्यक्ष, सिमा कुमारी गोंझु को महिला अध्यक्ष एवं ठाकुर दास बड़ाईक को प्रखंड महासचिव बनाया गया । संचालन उपानंद बड़ाईक ने किया कार्यक्रम को सतीश बड़ाईक, प्रेमचंद बड़ाईक, रासबिहारी गोंझु, महादेव बड़ाईक, राजू बड़ाईक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूनम बड़ाईक अशोक बड़ाईक रामप्रकाश बड़ाईक गजेंद्र बड़ाईक ,उमेश बड़ाईक ,बजरंग बड़ाईक, महाबीर बड़ाईक, अमृत बड़ाईक, सोनू बड़ाईक, अंजु बड़ाईक, कल्याणी बड़ाईक, सोनू बड़ाईक, रोशन बड़ाईक ,सोना बड़ाईक ,बॉबी बड़ाईक, हर्ष बड़ाईक के अलावे दर्जनों चीक बड़ाईक समाज के लोग शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट किया पेश