झारखंड

आज रांची लौट सकते हैं चंपई सोरेन, भाजपा में शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज दिल्ली से रांची लौट सकते हैं। वे रविवार दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली पहुंचे थे। शुक्रवार से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, चंपई सोरेन के मामले में झामुमो की ओर से कुछ भी कहने से परहेज किया जा रहा है। हालांकि पार्टी हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में उनकी भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में रांची या जमशेदपुर में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में चंपाई को भाजपा में शामिल कराया जा सकता है। हालांकि चंपाई और भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता की मुलाकात की आधिकारिक तौर पर जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।