---Advertisement---

प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, देखें वीडियो

On: August 20, 2024 9:18 AM
---Advertisement---

बेंगलुरु: सोमवार को बेंगलुरु में शहर के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते समय एक कांग्रेस नेता अचानक ही बेहोश हो गए और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। मरने वाले कांग्रेस नेता की पहचान सीके रविचंद्रन के तौर पर हुई है। घटना से कांग्रेस पार्टी और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर फैल गई है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद रविचंद्रन को इलाज के लिए कनिंघम रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। कोलार के रहने वाले रविचंद्रन आरआर नगर के चन्नासांद्रा में रहते थे। वह एक निजी स्कूल चलाते थे और कांग्रेस पार्टी में उनकी पहचान थी। वह कांग्रेस अभियान समिति के सदस्य थे। MUDA घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अभियोजन की राज्यपाल द्वारा अनुमति दिए जाने के खिलाफ राज्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संघ ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। अभियोजन की अनुमति के खिलाफ बोलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now