---Advertisement---

लातेहार: युवा राजद के जिलाध्यक्ष के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

On: August 26, 2024 4:07 PM
---Advertisement---

लातेहार: जिला युवा राजद अध्यक्ष व बालूमाथ प्रखंड के बुकुरु गांव निवासी दीपक कुमार यादव के भतीजे रूपेश कुमार यादव की हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक रूपेश कुमार यादव बुटन यादव के बड़े पुत्र थे।जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार यादव अपने 14 चक्का ट्रक से कोयला खाली कर बीते रविवार की मध्य रात्रि में बालूमाथ लौट रहा था। इसी दौरान हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही कोयला लदी 12 चक्का ट्रक से सीधे भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में रूपेश कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुकरु ग्राम स्थित आवास पर पहुंचा। शव के गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक रूपेश कुमार यादव की एक चार माह की पुत्री है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now