---Advertisement---

चोरी के आरोपी ने रांची पुलिस के सामने रेत लिया अपना गला, पुलिसकर्मी भी घायल

On: August 28, 2024 8:24 AM
---Advertisement---

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर टू मार्केट स्थित खुशी टेलीकॉम में 12 मई को चोरों ने गैस कटर से मोबाइल दुकान का शटर काटकर नगदी सहित 25 लाख रुपए के मोबाइल की चोरी कर ली थी। चोरी के एक आरोपी ने पकड़ाने के बाद अपनी गर्दन रेत ली। चोर के पास मौजूद ब्लेड से कटने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। यह घटना बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर गांव में उस समय हुई जब रांची पुलिस ने मोबाइल चोर राहुल पंडित को उसके गांव गई हुई थी।

आरोपी का सुराग मिलने के बाद रांची पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए वैशाली जिले के विदुपुर गांव पहुंची। रांची पुलिस की टीम ने आरोपी की घेराबंदी की, लेकिन पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने पास से ब्लेड निकाला और कहा कि उसे भागने दे, नहीं तो वह गर्दन काट लेगा। हालांकि टीम में शामिल पुलिस का एक जवान आरोपी को ऐसा करने से रोकने के लिए उस पर कूद गया। उसके साथ आरोपी की गुत्थम गुत्थी हुई। इसी दौरान आरोपी ने खुद को छुड़ाकर ब्लेड अपनी गर्दन में चला ली, जिससे उसका गला हल्का कट गया। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो ब्लेड छीनने के क्रम में एक पुलिसकर्मी के हाथ पर भी ब्लेड लग गया। जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़कर मंगलवार को इलाज कराने के बाद रांची लायी। पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now