---Advertisement---

रांची: ऑटो व ई-रिक्शा की हड़ताल समाप्त

On: August 30, 2024 2:31 AM
---Advertisement---

रांची: शहरवासियों के लिए एक खुशखबरी आयी है. ऑटो चालकों की परिवहन सचिव व नगर आयुक्त के साथ गुरुवार को हुई वार्ता सफल रही. वार्ता के बाद ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल समाप्त कर दी. शाम से ही राजधानी की सड़कों पर कुछ ऑटो चलने लगे हैं. वार्ता में 3000 नए ई-रिक्शा को परमिट, 1000 नए ऑटो परमिट जारी करने पर सहमति बनी है. वहीं फिलहाल ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा. हड़ताल समाप्त होने के साथ ही ऑटो और ई रिक्शा सड़कों पर फिर से सुचारू रूप से चलने लगेंगे, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now