---Advertisement---

महुआडांड़: नदी में ग्रामीण चुआड़ी बनाकर पीते है पानी, गांव में लगे सात जलमीनार हो चुके खराब

On: September 2, 2024 8:52 AM
---Advertisement---

खबर :-राम प्रवेश गुप्ता

लातेहार /महुआडांड़ :सोहर पंचायत के बेलवार गांव जंगल के बीच बसा हुआ है।जहां ग्रामीणों को बेलवार नदी को तीन बार पार महुआडांड़ मुख्यालय आते जाते है।

बरसात के दिनों में इस गांव का संपर्क महुआडांड़ मुख्यालय से कट जाता है।गांव जल जीवन मिशन और ग्रामीण पेयजल विभाग द्वारा सात जलमीनार लगाया गया है।जो बिना देखरेख और घटिया निर्माण के कारण खराब पड़े हुए है।बार बार पंचायत के मुखिया व संवेदक इसकी जानकारी देने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका।गांव में एक भी चापाकल बोरिंग सही नहीं है।

मजबूर होकर ग्रामीण बेलवार नदी में चुआड़ी खोदकर पानी लेने को विवश है।नदी में बने चुआड़ी से पानी पीने से अक्सर बीमार होने का खतरा बना रहता है।इस गांव में लगभग सौ घर में लगभग चार सौ आबादी की जनसंख्या है।सभी ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारी से जलमीनार की जांच कर कार्रवाई करते हुए पीने की पानी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now