---Advertisement---

गुमला: बाल विवाह निषेध अधिनियम पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

On: September 12, 2024 12:16 PM
---Advertisement---

विजय मिश्रा

पालकोट (गुमला): आज 12 सितम्बर 2024 को जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय, गुमला एवं सेंटर फॉर केटलाइजिंग चेंज के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत वैसे सभी विद्यालय जहाँ कक्षा 6 या उससे ऊपर की पढ़ाई होती है के आरोग्यदूतों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन प्रखण्ड विकास कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला रिसोर्स ग्रुप के सुमित नंद एवं रोहिणी प्रसाद ने जे॰सी॰ई॰आर॰टी॰ द्वारा उक्त कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु निर्गत निर्देश पत्र में दिये गए निर्देशों को विस्तार से बताया।

विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के क्रियान्वयन, रिपोर्टिंग, कार्यक्रम के संचालन में आरोग्य दूतों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी। विद्यालयों में प्रश्न पेटी की स्थापना एवं उसके उपयोग हेतु छात्रों को प्रोत्साहित करने, सप्ताह में दो दिन निर्देशित 16 थीम पर सत्रों का संचालन, प्रत्येक मंगलवार को हेल्थ एंड वेलनेस डे का आयोजन, विद्यालय में छात्रों का प्रारम्भिक स्वास्थ्य जांच करवाना, आदि पर सत्र संचालित किया गया।

सेंटर फॉर केटलाइजिंग चेंज के प्रतिनिधि ने किशोर-किशोरियों के महत्वपूर्ण मुद्दे यथा कम उम्र में विवाह, मानव तस्करी, कुपोषण एवं अनेमिया, मानसिक स्वास्थ्य, आदि पर छात्रों को जागरूक करने के महत्व पर ज़ोर दिया।  सी3 के प्रतिनिधि के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गयी एवं बाल विवाह रोकने में विद्यालय, अधिकृत पदाधिकारियों, एवं पंचायत की महावपूर्ण भूमिका के बारे में बात की गयी। समीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षक अभिभावक बैठकों में बाल विवाह के दुष्परिणाम पर चर्चा करने की बात की गयी। विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह संचालित सत्रों एवं गतिविधियों का माह के अंत में गूगल फॉर्म में ससमय रिपोर्टिंग हो इस पर विशेष बल दिया गया जिस से कार्यक्रम की उपलब्धि जिले एवं राज्य स्तर पर प्रदर्शित हो। उक्त उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रखण्ड के वैसे विद्यालय जहाँ कक्षा 6 या उससे उपर की पढ़ाई होती है के आरोग्यदूत, बी॰आर॰सी॰ के कर्मी एवं सी3 के टीम के सदस्य शामिल हुए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now