---Advertisement---

सीएम हेमन्त सोरेन ने “नाबार्ड इन झारखंड” पुस्तक का किया विमोचन

On: September 12, 2024 4:33 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री एस०के० जहागीरदार ने मुलाकात की।

भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार एवं नाबार्ड के बीच जल्द एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री एस०के० जहागीरदार ने कहा कि एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात नाबार्ड द्वारा प्राथमिकता के साथ राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने “नाबार्ड इन झारखंड” पुस्तक का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नाबार्ड द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों का पूर्ण ब्यौरा समाहित है। मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री गौतम कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now