---Advertisement---

हेमंत सरकार ने झारखंड वासियों को दी बड़ी सौगात, 38.41 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बिल किया माफ

On: September 13, 2024 11:36 AM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक और मास्टर स्ट्रोक स्कीम धरातल पर उतर गयी है. वह भी मात्र 15 दिन के अंदर. जेबीवीएनएल ने एक अगस्त से 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम को लागू किया हैं.

इसके बादं तुरंत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा कर दी कि जो बिजली उपभोक्ता 200 यूनिट तक फ्री बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं, उनका पुराना बिजली बिल बकाया माफ किया जायेगा. 29 अगस्त की कैबिनेट में सरकार ने फैसला ले लिया और ऊर्जा विभाग ने 30 अगस्त को संकल्प भी जारी कर दिया.

इसके बाद 12 अगस्त तक राज्य में 200 यूनिट फ्री बिजली से आच्छादित 39,44,389 लाख में से 38,41,881 लाख बिजली उपभोक्ताओं का पुराना बिजली बिल माफ कर दिया गया. इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा चुनावी मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now