रामगढ़

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के देवर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, JBKSS का थामा दामन

ख़बर को शेयर करें

रामगढ़: जिले में गुरुवार को करमा महोत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबेधित करते हुए JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी को और मजबूत करने कि लिए रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के देवर अमित महतो ने JBKSS/JLKM का दामन थाम लिया। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टी अपनी-अपनी तौयारियों में लगे हुए है। किसी नेता का अपनी पार्टी छोड़ दूसरे में जाना अभी सामान्य हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार महतो ने गुरुवार को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ वे जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष मोर्चा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गोला जिला प्रखंड के डभातु में करमा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जयराम महतो की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में इस बात की घोषणा करते हुए जयराम महतो ने लोगों को करम पर्व की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति के प्रति आस्था और प्रेम का संदेश देता है। करम पर्व झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।