---Advertisement---

फिजी यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के लाल बाबूलाल ने किया कमाल, जीता गोल्ड मेडल,मंत्री बन्ना बोले..!

On: September 17, 2024 6:14 AM
---Advertisement---

एजेंसी :फिजी में चल रहे यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के बाबूलाल हेंब्रम ने कमाल कर दिया है और 49 किलो वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ जीत इतिहास रच दिया है। उन्हें गोल्ड मेडल मिला है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड के मंत्री बना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है कि “जोहार….फिजी में झारखंड का दम दिखा हैं


बड़ी खुशखबरी आपके साथ साझा कर रहा हूँ कि फिजी में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के लाल बाबूलाल हेंब्रम ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

पूरे देश को आप पर गर्व हैं बाबूलाल जी”


https://x.com/BannaGupta76/status/1835919161551167571?s=08

बता दें कि झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के प्रशिक्षक गुरविंदर सिंह की देखरेख में बाबूलाल पिछले कई सालों से वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे।

बाबूलाल हेंब्रम की इस सफलता पर झारखंड वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल जायसवाल ने उसे बधाई दी है।उन्होंने कहा है कि बाबूलाल और उनके प्रशिक्षक गुरुविंदर सिंह आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

फिजी में यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 16 से 21 सितंबर तक आयोजित है।इस प्रतियोगित में दुनिया के कई देशों के वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now