---Advertisement---

अबुआ आवास के नाम पर जनता को लूट रही प्रदेश सरकार : गिरिनाथ सिंह

On: September 18, 2024 2:48 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह जी के नेतृत्व में परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा मुख्य रूप से आज पंचायत छतरपुर के छतरपुर गांव में किया गया। जिसमें अपने संबोधन में मंत्री जी ने कहा छतरपुर की जर्जर स्थिति को मैंने नजदीक से देखा है। मैं संकल्प लिया और कहा कि गरीबी भाषण देने से नहीं जाती है इसलिए मैं यहां सबसे पहले स्कूल का निर्माण करवाया। आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया।

चापाकल लगवाएं लेकिन दुख की बात यह है कि खराब होने पर उसे देखने वाला कोई नहीं है, अबुआ आवास पर बात करते हुए मंत्री जी ने कहा कि सबसे ₹30000 लिया जा रहा है। सब जगह धांधली और लूट मचा हुआ है। सभी डकैतों की तरह लोगों को लूट रहे हैं, अंत में मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि सब्र रखिए मैं आप लोगों की तकलीफों को समझ रहा हूं और जितना हो सके उतनी आपकी तकलीफों को दूर करने की कोशिश करूंगा।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनाथ चौधरी,अयोध्या चौधरी,देवराज चौधरी,प्रदीप साहू,पारस यादव, समेत विभिन्न टोलो के लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now